छत्तीसगढ़स्लाइडर

आरक्षक ने पहले पत्नी को गोली मारी…फिर खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या…

गरियाबंद। जिले में बीती रात एक पुलिस सिपाही ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को गोली मार ली। आरक्षक ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से घटना को अंजाम दिया है। घटना गरियाबंद जिला मुख्यालय के मिश्रा कॉलोनी की है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस बल का आरक्षक रमेश सेन की कल गार्ड ड्यूटी लगी थी। लेकिन वह ड्यूटी से गायब था। देर शाम तक वह गायब दिखा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। वह किराए के मकान रहता था।



पुलिस वहां पहुंच कर तलाशी ली तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। शक होने पर जवानों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। फिर देर रात परिजनों की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गयाष। तो पुलिस दंपत्ति के शरीर में गोली लगी हुई थी और वो मृत पड़े थे। पास में ही रमेश की सर्विस रिवाल्वर भी पड़ा हुआ मिला।

आरक्षक की पत्नी बिस्तर पर पड़ी थी, जबकि आरक्षक खुद जमीन पर औंधे मुंह गिरा हुआ था। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर के मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा मालूम हो रहा है कि पत्नी की पीठ पर सोये हालात में गोली मारी गई है।


WP-GROUP

वहीं जबकि खुद को सीने में गोली मारी है। दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आर्म्स हाउस से जवान ये कहकर हथियार लिया था कि वो गार्ड ड्यूटी में जा रहा है, लेकिन हथियार लेकर वो सीधे घर आ गया और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मृतक रमेश गरियाबंद जिले के ही कोपरा गॉव का रहने वाला था

यह भी देखें : 

इस महिला ने अपने ही भाई के बच्चे को दिया जन्म…जाने कुछ ऐसी थी वजह…

Back to top button
close