क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपी गिरफ्तार…दो नाबालिग… रात में तालाब गई महिला से किया था घिनौना काम…

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले दो नाबालिग आरोपी सहित पांचो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बीआर नाग ने बताया कि 27 जनवरी की देर रात्रि 10 बजे के आस-पास शौच के लिए महिला तालाब गई थी, वापस लौटते समय पांच लडक़ों ने महिला को रास्ते में रोककर पांचों आरोपियों ने बलात्कार किया।



घटना के बाद पीडि़ता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला की निसानदेही पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए जोगेन्द्र नाग, सोनधर भारती एवं बालसिंह बघेल को न्यायालय में पेश किया गया, वहीं दोनों नाबालिग आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।


WP-GROUP

यह भी देखें : 

माथापच्ची : इस तस्वीर में छिपी हुई है एक छिपकली… क्या आप ढूंढ सकते हैं…?

 

Back to top button