Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: फिर बदला मौसम का मिजाज…आज और कल बदली-बारिश के आसार…

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए और दोपहर 12 बजे से 1 बजे के मध्य कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कल बना पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तर पाकिस्तान और एक चक्रवाती संचरण के रूप में है। उत्तरी पाकिस्तान के निकटवर्ती जम्मू और कश्मीर में 5.8 और 7.6 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।



वहीं दूसरी ओर एक चक्रवात घेरा बना हुआ है जो कि दक्षिणी महाराष्ट्र इसके आसपास के इलाकों के साथ ही उत्तरी अंदरूनी कनार्टका के ऊपर समुद्र सतह से करीब 0.9 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके चलते राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है।


WP-GROUP

बताया जाता है कि मौसम के मिजाज में आए बदलाव के बीच आज और कल कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था।

सुबह से आसमान में छाए बादल दोपहर तक काफी घने हो गए थे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। आज सुबह राजधानी रायपुर में 15.0 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह बिलासपुर में 10.6, पेण्ड्रारोड में 7.5, जगदलपुर में 15.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

यह भी देखें : 

रायपुर: IPS अफसर मुकेश गुप्ता-रजनेश सिंह की निलंबन अवधि 6 माह और बढ़ी…

Back to top button
close