छत्तीसगढ़स्लाइडर

75 लाख लोगों के योगाभ्यास का लक्ष्य…राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी के इंडोर स्टेडियम में…अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा 21 जून को…

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस बार पूरे प्रदेश में 75 लाख लोगों के योगाभ्यास का लक्ष्य रखा गया है। योग दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सुबह 7 बजे से आयोजित होगा।

कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने आज इंडोर स्टेडियम पहुंचकर योग दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।



कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने 21 जून को आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक व्यवस्था के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इंडोर स्टेडियम में अतिथियों के साथ करीब 700 स्कूली बच्चे योग दिवस के निर्धारित प्रोटाकॉल के अनुसार सुबह 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास का प्रदर्शन करेंगे।
WP-GROUP

कलेक्टर ने बताया कि इसके साथ ही जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों, जनपद पंचायत, नगरीय निकायों के मुख्यालय सहित राजधानी रायपुर के गार्डन, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों द्वारा योगाभ्यास किया जाएगा।

कॉलेज सहित सभी शासकीय कार्यालयों में भी यह योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की वे 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग ले और स्वस्थ्य राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बने।

यह भी देखें : 

संसद में मोदी सरकार को घेरने…विपक्ष बना रही है रणनीति…

Back to top button
close