वायरल

महिला का मृत शरीर देखकर उड़ गए विद्यार्थियों के होश…शरीर का हर अंग गलत जगहों पर था…डॉक्टर भी हैरान……

अमेरिका में एक महिला का मृत शरीर देख वहां के मेडिकल स्टूडेंट्स हैरान हो गए। महिला के शरीर में अधिकतर अंग गलत जगहों पर थे। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत पूर्णत: प्राकृतिक रूप से हुई थी। 99 साल की रोज मैरी बेंटली के मौत के बाद उनके शरीर को परिवार वालों ने पोर्टलैंड की ओरेगोन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी को दान कर दिया था।

जहां मेडिकल रिसर्च के लिए उनकी बॉडी को एनाटॉमी विभाग में लाया गया। जब छात्र उनकी मृत शरीर को देखने पहुंचे तो वे हैरान हो गए। मृतका रोज मैरी के शरीर में अधिकतर अंग गलत जगह थे। इनमें कई अंगों का आकार सामान्य से बहुत बड़ा था। हालांकि उनकी मौत पूर्णत: प्राकृतिक थी।





WP-GROUP

मृतका के दिल में एक बड़ी नस जो सामान्य तौर पर दाईं ओर होती है, वह बाईं ओर थी। जबकि, दाहिने फेफड़े में तीन के बजाय केवल दो हिस्से थे। डॉक्टरों के अनुसार मृतका लेवोकार्डिया के साथ साइटस इनवर्सस नामक स्थिति में जी रही थी। ऐसा शरीर 5 करोड़ में से किसी एक का होता है। मृतका की बेटी जिंजर रॉबिन्स के अनुसार वह हमेशा स्वस्थ रहीं और बहुत अच्छी तैराक भी थीं। उनके शरीर में लीवर दाहिनी ओर था और पाचन तंत्र भी उल्टा था।

यह भी देखें : 

मतदाता सूची में होगा नाम तभी कर सकेंगे मतदान…अन्यथा नहीं… सोशल मीडिया पर ‘चुनौती वोट ‘और ‘टेंडर वोट’ संबंधी सूचना भ्रामक : सुब्रत साहू

Back to top button
close