छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO छत्तीसगढ़ : प्रदेश कांग्रेस राजीव भवन के साथ-साथ सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में दो मिनट का मौन रखकर बापू को दी गई श्रद्धांजलि…

रायपुर। देश के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ ने बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के साथ-साथ सभी जिला मुख्यालयों और ब्लाक मुख्यालयों में दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी गयी।



प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज प्रदेश कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटुक एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के तत्वाधान में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण अर्पित कर पुण्य स्मरण करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी।
WP-GROUP

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, सुरेन्द्र वर्मा, पंकज शर्मा, पार्षद प्रमोद मिश्रा, सुंदर जोगी, कांग्रेस संस्कृति विभाग के अध्यक्ष दिलीप षडंगी, कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष हसन खान, प्रदेश सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार, सचिव सुशील कुमार अग्रवाल (सन्नी), कांग्रेस रिसर्च विभाग अध्यक्ष इदरीश गांधी, सयैद इम्तियाज हैदर, राजेश चौबे, मदन तालेड़ा, सुनील बाजारी, बाबूलाल तिवारी, दिनेश फुटान, शमीम अख्तर, राधेश्याम विभार, नितीन भंसाली, सुब्रत डे, किशन लाल बाजारी, शिवचंद गुप्ता, मदन कश्यप, ए.सी. मंडल, उषा रज्जन श्रीवास्तव, साक्षी सिरमौर, किरण सिन्हा, बबीता नत्थानी, सुधा सरोज, राहत परवीन, अपर्णा फ्रांसिस, एश्वर्या तिवारी, मंजूश्री सिन्हा, कल्पना सागर, डॉ. करूणा कुर्रे, गीता देवांगन, बिन्दुरानी प्रसाद, हेमंत देवांगन, सतीश जैन, नितीन ठाकुर, अमर परचानी, निक्की खान, नईम खान, मतीन खान, अर्जुन दास वासवानी, संतोष देवांगन, सुरेन्द्र चौधरी, ध्रुव प्रसाद वर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : ऑनलाइन शॉपिंग करना महंगा पड़ा गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को… जानें कहां हुई ये धोखाधड़ी…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471