छत्तीसगढ़स्लाइडर

वन मंत्री अकबर की चुनावी सभा में घुसा सांड…अफरा-तफरी के बीच दर्जन भर घायल…देखते ही देखते…

कवर्धा। वन मंत्री मोहम्मद अकबर की चुनावी सभा के दौरान एक सांड घुस गया। जिसके बाद चुनावी सभा में अफरा तफरी मच गई। सांड ने इस दौरान लोगों को दौड़ाया जिसके खौफ में भगदड़ मच गई।



इस दौरान 12 लोगों को चोटें आई हैं। एक दर्जन घायल लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। वन परिवहन मंत्री मो. अकबर आज जिले के दौरे पर थे।


WP-GROUP

अलग अलग स्थानों पर जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को संबोधित कर रहे थे। लगभग 6 बजे ग्राम छाटा पहुंचे थे, जहां जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 09 के प्रत्याशी कलीम खान के पक्ष में सभा को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। सभा शुरू ही हुआ था। इसी दौरान सांड बिदक कर सभा के बीच में दौड़ते हुए घुस गया। सांड के अचानक सभा में उग्र होकर घुसने से कई ग्रामीण उसकी चपेट में आ गए।

यह भी देखें : 

पंचायत चुनाव कल…मतदान दलों की रवानगी शुरू…पोलिंग बूथों तक पहुंचाने…

Back to top button
close