गुढिय़ारी में तोडफ़ोड़ा का विरोध करने पहुँचे थे
रायपुर। गुढिय़ारी इलाके में हो रहे तोडफ़ोड़ का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस पार्षद श्रीकुमार मेनन, अन्नू साहू, तरुण साहू, मोहिल धृतलहरे और विकास उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा भी कई कांग्रेसियों को पुलिस ने पकड़ा था, जिन्हें गुढिय़ारी थाना में रखा गया था। उन सब को कुछ समय पर छोड़ दिया है, लेकिन पार्षदों और विकास उपाध्याय को जेल भेज दिया गया है।
शनिवार सुबह नगर निगम अतिक्रमण दस्ता तोडफ़ोड़ के लिए पहाड़ी चौक पहुँचा था। जिसका विरोध करने कांग्रेसी पार्षद पहुँचे थे। वहां कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भी पहुँचे। इन सबके विरोध को देखते हुए पुलिस ने पार्षद श्रीकुमार मेनन, मोहिल धृतलहरे, तरुण साहू, अन्नू साहू सोमेन्द्र चटर्जी सहित अध्यक्ष विकास उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया। तोडफ़ोड़ के दौरान कांग्रेसी इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि यह गलत है। कांग्रेसियों के पहुँचते ही पुलिस भी वहां पहुँची और सभी को गिरफ्तार कर लिया।
Add Comment