Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ : रफ्तार का कहर… भीषण सडक़ हादसे तीन की मौत…एक गंभीर… पेड़ से टकराकर दो टुकड़ों में बंट गई कार…

कोरिया। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में तेज रफ्तार 3 कार सवार युवाओं की मौत का कारण बन गयी। कार की स्पीड इतनी थी कि मोड़ में नियंत्रण से बाहर चली गई। और सीधे पेड़ से टकरा गई।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अम्बिकापुर की ओर से मारुति जेन क्रमांक सीजी 10 बीसी 9711 में सवार युवक काफी तेज स्पीड में बैकुंठपुर की ओर आ रहे थे। तकरीबन रात 11 बजे भांडी के गुरुघासीदास उद्यान पार्क के पास मोड़ में अनियंत्रित कार सीधे पेड़ से जा टकराई। जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 01 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।



बताया जा रहा है कि सूरज लोहार, निवासी सरईगहना, उम्र 20 वर्ष, कार चालक पिन्टू निवासी परचा बस्ती, उम्र 19 वर्ष व लक्ष्मी प्रसाद, पिता शिवमंगल, उम्र- 28 वर्ष निवासी सरईगहना की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक अन्य युवक पारस लाल राजवाडे निवासी- परचाबस्ती पिंटू उम्र 21 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
WP-GROUP

कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार पेड़ से टकराते ही जोरदार आवाज के साथ दो टुकड़ों में बंट गयी। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली प्रभारी टीएल पटेल अपने दलबल के साथ पहुंचे।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : दुर्लभ बीमारी से पीडि़त दंतेवाड़ा की जागेश्वरी का डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है इलाज… स्वास्थ्य मंत्री ने दिलाया पूरा इलाज का भरोसा…

Back to top button
close