Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
BIG BREAKING : डोंगरगढ़ की पहाड़ी से गिरा ट्राली… 300 फीट नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत…

रायपुर। माँ बम्लेश्वरी के नगरी में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मजताबिक रॉड से भरी ट्राली उपर ले जाते समय लोड ज्यादा होने के कारण अचानक रोपवे की ट्राली टूटकर 300 फीट नीचे गिर गई।
इस हादसे के चलते पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। ट्राली के साथ नीचे गिरे शख्स का रेस्क्यू कर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जा रहा था।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही शख्स ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।