
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के गंडई पंडरिया विधायक देवव्रत सिंह का वाहन चुनाव प्रचार से लौटते समय खपरी गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस वक्त वाहन में विधायक देवव्रत सिंह सवार थे।
दरअसल चुनाव प्रचार से वापस लौटते समय सोमवार देर रात उनका वाहन बिजली पोल से टकरा गया। और जोरदार टक्कर में उनका वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि देवव्रत सिंह तथा उनके ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नही आई।
वो बाल-बाल बच गए। रात को हुए सडक़ दुर्घटना की खबर पूरे विधानसभा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और सुबह से ही विधायक के घर समर्थकों की भीड़ लग गई।
वहीं इस हादसे के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक देवव्रत सिंह ने कहा कि कल रात चुनाव प्रचार में वापसी के दौरान यह हादसा घटित हुआ है। ईश्वर की कृपा और लोगों प्यार और आशीर्वाद से हम लोगों को कोई चोट नही पहुँची है। (एजेंसी)
यह भी देखें :