Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: तालपुरी कॉलोनी में तीन लोगों की हत्या… महिला और पुरुष को जलाकर मारा…एक महीने की मासूम का गला घोंटा…

भिलाई। तालपुरी कॉलोनी में मंगलवार सुबह तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया। घटना भिलाई स्थित तालपुरी कॉलोनी के पारिजात ब्लॉक की है। यहां के क्र्वाटर एन में आज सुबह एक महिला और पुरुष की जली हुई लाश मिली।

वहीं एक महीने की मासूम की भी लाश पुलिस ने घर से बरामद की है। घटना की सूचना मिलते है मौके पर एएसपी ग्रामीण लखन पटले, सीएसपी अजीत यादव और तीन थाना के टीआई पहुंचे हैं। पुलिस इसे तीहरा मार्डर मानकर जांच कर रही है।



महिला का पति है फरार
पुलिस ने बताया कि मृत महिला की पहचान मंजू शर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं कमरे में जले हुए मिले पुरुष की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इधर एक महीने की मासूम बच्ची मृत महिला की बेटी है।

महिला का पति घर पर नहीं है। पुलिस उसके फरार होने का अनुमान लगा रही है। एक साथ तीन लोगों की हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।
WP-GROUP

सुरक्षा पर उठा बड़ा सवाल
तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी चारों ओर से बॉण्ड्रीवॉल से घिरी हुई है। कॉलोनी के सभी गेट पर बकायदा गार्ड तैनात किए गए हैं। बावजूद कॉलोनी में घुसकर एक साथ तीन लोगों की हत्या से सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठ गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।

यह भी देखें : 

पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस दे रही सरकार…ऐसे उठाएं मौके का फायदा…

Back to top button
close