छत्तीसगढ़

ओडिशा में ‘फैनी’ तूफान…रफ्तार 205 किलोमीटर प्रतिघंटा…छत्तीसगढ़ में दिख सकता है असर…

भुवनेश्वर। फैनी तूफान ने बेहद खतरनाक चक्रवात का रूप ले लिया है और लगातार ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबकि 3 मई को ये तूफान ओडिशा के गोपालपुर और चांदबाली के बीच टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 175 से 185 किलोमीटीर प्रति घंटे तक रह सकती है। ये रफ्तार बाद में 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

ओडिशा में फैनी के पहुंचने के बाद इसका असर छत्तीसगढ़ में भी नजर आ सकता है। यहां पर भी तेज ओडिशा के लगे इलाकों में तेज सफ्तार से हवाएं चल सकती है। एनडीआरएफ और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल ये तूफान श्रीलंका में त्रिनकोमाली से करीब 620 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व और चेन्नई से 700 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व तथा मछलीपट्टनम से 900 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में हैक।



WP-GROUP

ये तूफान फिलहाल 18 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है। अगले दो दिन में इसकी गति बढऩे की संभावना है। लगातार बढ़ रही इस चक्रवाती तूफान की रफ्तार को देखते हुए भारतीय सेना और नौसेना को इससे निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। तीनों ही सेनाओं की राहत टीमें बनाई गई हैं जो इमरजेंसी की स्थिति में तेजी से राहत पहुंचाने के लिए स्टैंडबाय पर हैं।

तूफान ‘फैनी’ को लेकर ओडिशा प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सोमवार को तीन तटीय जिलों के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। गंजाम, पुरी और केंद्रापाड़ा जिलों में कर्मचारियों की छुट्टियां एहतियाती कदम के तौर पर रद्द की गई हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को सचिवालय भवन में राज्य प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया।

यह भी देखें : 

आसाराम के बेटे नारायण साईं को रेप केस में उम्रकैद…एक लाख का जुर्माना भी…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471