
दंतेवाड़ा। किरंदुल पुलिस ने शनिवार को चोलनार ब्लास्ट में शामिल रहे माओवादी भीमा उर्फ भीमसेन को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया माओवादी अरनपुर इलाके के रहने वाला है। उसने बताया वारदात के बाद हथियार लूटे थे। चोलनार सड़क पर ब्लास्ट करने की प्लानिंग 18 मई को माओवादी नेताओं ने रची थी। पुलिस के मुताबिक भीमा पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित है। बाल संघम सदस्य बन कर संघठन में शामिल हुआ था। इसके बाद उसे जनमिलिशिया सदस्य बनाया गया।
इस दौरान वह पुलिस की रेकी, सड़क खोदना व माओवादी नेताओं की सत्री ड्यूटी करना भी जिम्मेदारी थी। इसके बाद वह 2015 में कमांडर बना दिया गया। पुलिस को बताया कि 18 मई को जंगल में गुण्डाधुर, प्रदीप जयलाल के नेतृत्व में बैठक हुई। इस बैठक में महिला माओवादी भी शामिल हुई थी।
यह भी देखे – यहां शादी के बाद प्रेगनेंट होने ‘बॉस’ से लेनी पड़ती है इजाजत