ट्रेंडिंगदेश -विदेशस्लाइडर

कोरोना से भारत में तीसरी मौत…मुंबई में 64 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम…दुबई से लौटा था…

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 64 साल के शख्स ने दम तोड़ दिया। उन्होंने मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह मुंबई में वायरस के कारण पहली मौत है। वहीं इससे पहले एक मौत केरल और दूसरी राजधानी दिल्ली में हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 120 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है।

जानकारी के अनुसार 64 साल के बुजुर्ग दुबई से लौटे थे और मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हिंदुजा से कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। उनके बेटे और पत्नी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



संक्रमित टैक्सी में बैठने की वजह से वायरस की चपेट में आए बुजुर्ग
एक मार्च को पुणे के पति-पत्नी और उनकी बेटी दुबई से मुंबई लौटे थे। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उन्होंने पुणे तक के लिए टैक्सी बुक की। बाद में पति-पत्नी और उनकी वायरस की चपेट में पाए गए।

उसी टैक्सी से यात्रा करने वाले दो लोग और ड्राइवर इसकी चपेट में आ गए। इस तरह से एक ही टैक्सी में होने की वजह से पांच लोग संक्रमित हो गए। अंधेरी वेस्ट में रहने वाले 64 साल के बुजुर्ग भी हवाईअड्डे से घर जाने के लिए उसी टैक्सी में सवार हुए जिसके कारण वह कोरोना की चपेट में आ गए।

ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की वजह से उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। उनके बेटे और पत्नी भी कोरोना से पीडि़त हैं जिनका कस्तूरबा अस्पताल में इलाज जारी है।
WP-GROUP

दिल्ली में हुई थी 68 वर्षीय महिला की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में 14 मार्च को कोरोना वायरस से पीडि़त 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। ये महिला उस संक्रमित व्यक्ति की मां थी जो स्विट्जरलैंड और इटली होते हुए भारत आया था। बुजुर्ग महिला मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीडि़त थीं। 13 मार्च को हालत और ज्यादा बिगडऩे के बाद महिला की मौत हो गई।

बता दें कि स्विट्जरलैंड और इटली होते हुए दिल्ली पहुंचे कारोबारी से उसकी मां भी संक्रमित हुई थी। एम्स से जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला मरीज को आरएमएल अस्पताल भर्ती कराया था।



कर्नाटक में कोरोना से पहली मौत
इससे पहले 10 मार्च को कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई थी। मरीज सऊदी अरब से लौटा था।

यह भी देखें : 

सुहागरात पर दुल्हन का कारनामा…देखता रह गया दूल्हा…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471