देश -विदेश

नवागांव एनीकट में पुलिस जवान डूबा

गरियाबंद। राजिम से लगे नवागांव एनीकट में 14वीं बटालियन के जवान की डूबने से हो गई है। जवान का नाम आषुतोष पांडेय बताया जा रहा है। जो 14वीं बटालियन धनोद, बालोद का बैच नं. 1201 उत्तर प्रदेश माउ जिले का निवासी है और गरियाबंद में वॉयरलेश ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। सूत्रों के मुताबिक रात करीब 12 बजे की घटना है। तीन बजे पुलिस को जानकारी मिली। आशुतोष अपने 2 दोस्त के साथ नवागांव एनीकट में पार्टी मनाने गया था, वहां नहाने के दौरान वह डूब गया। इस खबर उसके दोस्तों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल नवागांव एनीकट में पुलिस टीम पुहंची। रेसकिव टीम सुबह से ही आशुतोष को ढूंढने रही थी। दोपहर को आशुतोष का शव बरामद कर लिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस को आशुतोष के कपड़ों पर खून के निशान मिले है, जिसकी वजह से ऐसा माना जा रहा यह मामला केवल पानी में डूबने का नहीं है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471