Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

कर्नाटक में भाजपा का जो हश्र हुआ, छत्तीसगढ़ में भी होने वाला है : भूपेश बघेल…

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को कोंडागांव के दौरे पर हैं। दौरे पर रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अमित शाह, जेपी नड्डा के दौरे पर कहा कि, चुनाव नजदीक है तो राष्ट्रीय नेता आएंगे ही। 4 महीना अभी घूमेंगे छत्तीसगढ़ में, बदले हुए छत्तीसगढ़ को देखेंगे। साढ़े 4 साल जो हमने काम किया वो देखेंगे। केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे कर्नाटक में भाजपा का जो हश्र हुआ, वही छत्तीसगढ़ में होने वाला है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह कार्यकर्ताओं से दूर हो गए। जनता से भी दूर हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हैं, पर मुख्यमंत्री से ज्यादा उनकी सुरक्षा है। लगातार उनका कमांडो घेरा मजबूत होता जा रहा है।

प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, चुनाव आते-आते भाजपा के प्रदेश प्रभारी कहीं फिर बदल न जाएं। उन्होंने कहा कि, पहले डी. पुरंदेश्वरी प्रभारी बनीं, फिर बदल दी गईं। जामवाल आए पर दूसरे लाइन में धकेल दिए गए। ओम माथुर काफी कोशिश कर रहे हैं, पर नेताओं को एक नहीं कर पाए।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471