छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

कलेक्टर ने वृद्धजनों को बांधी राखी, लिया मतदान करने का वादा

रायगढ़। कलेक्टर शम्मी आबिदी ने आज आशा निकेतन वृद्धाश्रम बालसमुंद के वृद्धजनों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वहीं बुजुर्गों ने भी उत्साह एवं प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनसे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने का वादा किया। कलेक्टर ने वृद्धजनों को रक्षा बंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर आबिदी ने कहा कि मतदान अवश्य करें क्योंकि आवाज जरूरी है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा देश के विकास के लिए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। वृद्धजनों में बंधुराम, सुंदरलाल ने उनसे आग्रह किया कि वे मतदान करना चाहते है लेकिन उनका नाम घरघोड़ा विकासखण्ड के ग्राम-टटकेला में है और वे रायगढ़ से मतदान करना चाहते हैं।



कलेक्टर उन सभी से कहा कि ऐसे वृद्धजन जिनका मतदान केन्द्र अन्य स्थानों पर है उनके नाम रायगढ़ के मतदाता सूची में स्थानांतरित किए जा सकते है। बुजुर्गो ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण आरके साहू भी उपस्थित थे।

यह भी देखें : रक्षाबंधन पर मायके जाने की ऐसी खुशी… वीडियो देखकर आप भी झूम उठेंगे… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471