छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल… द क्यूजीन क्वीन रेस्टोरेंट की संचालिका ने कहा- एक समान कार्रवाई क्यों नहीं…

भिलाई नगर निगम को स्मृति नगर स्थित द क्यूजीन क्वीन रेस्टोरेंट में कार्रवाई करना महंगा पड़ गया। रेस्टोरेंट की संचालिका निगम अमले से भिड़ गई। उसने आरोप लगाया कि जिन रेस्टोरेंट में चरस, गांजा व शराब पिलाई जाती है वहां कार्रवाई नहीं की जाती है। उसने निगम के अधिकारियों से कहा कि वो नियम से सभी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करें, वो दो लाख की पैनाल्टी की जगह ढाई लाख देंगी।

​​​​​​​भिलाई नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग और तोड़-फोड़ अमला स्मृति नगर जोन एक क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करने पहुंचा था। गुरुवार शाम को अमला यहां संचालित एक बड़े रेस्टोरेंट “दे क्वीजिन क्वीन” के बाहर की बाउंड्री को तोड़ने पहुंचा। जैसे ही निगम ने तोड़फोड़ शुरू की रेस्टोरेंट की संचालिका अधिकारियों के ऊपर बिफर पड़ी। उसने अधिकारियों पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि उसके रेस्टोरेंट से लगे हुए कई रेस्टोरेंट और बड़ी दुकाने संचालित हैं। सभी ने कुछ न कुछ अतिक्रमण किया है। तो फिर निगम अमला केवल उन्हीं के ऊपर कार्रवाई करके पैनाल्टी क्यों लगा रहा है। निगम के अधिकारी महिला के आरोप का जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने अतिक्रमण वाले हिस्से को तोड़ दिया। इस दौरान काफी समय तक वहां बवाल होता रहा।

रेस्टोरेंट में चरस गांजा बिकने का लगाया आरोप
रेस्टोरेंट “दे क्वीजिन क्वीन” की संचालिक खुलेआम यह आरोप लगा रही है कि वहां के कई रेस्टोरेंट में गांजा, चरस और शराब परोसी जा रही है। इसके बाद भी उन रेस्टोरेंट पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। महिला के आरोप का यह वीडियो शोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग यह पूछ रहे हैं कि यह आरोप सही है या गलत। यदि सही है तो दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव इसकी सच्चाई पता क्यों नहीं करते हैं।

दो लाख रुपए का लगाया गया जुर्माना
निगम अधिकारियों ने रेस्टोरेंट “दे क्वीजिन क्वीन” के ऊपर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। महिला जुर्माने की राशि सुनकर अधिकारियों से झगड़ा कर रही है। वह कह रही है कि यदि वो लोग सही तरीके से न्यायोचित कार्रवाई करेंगे। दूसरे रेस्टोरेंट के अतिक्रमण को भी तोड़ेंगे तो वहो दो की जगह ढाई लाख रुपए पैनाल्टी देने को तैयार है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471