छत्तीसगढ़

VIDEO : पुलिस ने रास्ता रोका तो सड़क पर ही करने लगे प्रदर्शन, सीएम हाउस घेरने से पहले ही गिरफ्तार हुए हजारों स्वास्थ्य कर्मचारी

संजय सोनी, रायपुर। सीएम हाउस घेरने निकले प्रदेश के हड़ताली स्वास्थ्य संयोजकों का जब पुलिस ने रास्ता रोका तो ये हड़ताली कर्मचारी सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रदर्शकारियों ने जमकर नारेबाजी किये। शहर के ओसीएम चौक पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य संयोजकों को गिरफ्तार कर लिया।


उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी ग्रेड पे और वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य संयोजकों का कहना है कि पिछले 37 दिनों से वो हड़ताल पर है, लेकिन मांगो पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आश्वासन दिया जा रहा है पर मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसलिए इस बार इन्होंने सीएम हाउस का घेराव करने का फैसला लिया है और हमें रोका जा रहा है जो गलत है। अब ये आरपार की लड़ाई है। प्रदर्शनकारी हजारों स्वास्थ्य संयोजकों को गिरफ्तार कर सुभाष स्टेडियम में अस्थाई जेल बनाकर रखा गया है।

यहाँ भी देखे : सीएम का 45 किलोमीटर लंबा रोड शो, जगह-जगह स्वागत करने उमड़ा जनसैलाब

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471