छत्तीसगढ़स्लाइडर

प्रदेश में हो रहे टीकाकरण में हुई बड़ी लापरवाही… जानिए क्या है पूरा मामला…

अंबिकापुर: कोरोना की तेज़ी को काबू में लेन क लिए टीकाकरण बहुत महत्वपूर्ण है। टीकाकरण के बिच एक बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। ताजा मामला अंबिकापुर जिले का है, जहां आयु सीमा 45 से घटाकर 35 कर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद इसकी शिकायत की गई थी।

वहीं मामले में कलेक्टर ने तुरंत सीएमएचओ को निर्देश दिया। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने नोटिस जारी किया। बताया जा रहा है ​कि निजी अस्पताल में आयु सीमा घटा कर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी, और लोगों का टीका लगाए भी जा रहे थे।

दूसरी ओर प्रशासन अब ऐसे लोगों पर सख्ती भी बरत रही है। बता दें कि 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों टीकाकरण अभियान में शामिल करने की कई लोगों ने अपील की है। लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं किया गया है। वहीं दूसरी ओर टीकाकरण की उम्र घटाने की भ्रामक जानकारी फैलाई है।

Back to top button
close