Breaking Newsचुनाव 2019देश -विदेश

Mission 2023: भारत जोड़ो के बाद अब कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा 26 जनवरी से, दिसंबर में तय होगा रूट, रायपुर में होगी बड़ी रैली…

रायपुर। भारत जोड़ो पदयात्रा के परिणामों से उत्साहित कांग्रेस चुनावी साल में 26 जनवरी से “हाथ जोड़ो’ यात्रा शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसे भी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही निकाला जाएगा। यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथों को जोड़ेगी। हर जिले में एक अधिवेशन होगा। अंत में एक बड़ी रैली का आयोजन कर इस यात्रा का समापन प्रस्तावित है।

बताया जा रहा है, हाथ जोड़ो यात्रा की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो रही हैं। पार्टी ने अभी इस यात्रा का मार्ग तय नहीं किया है। इसके लिए जल्दी ही कवायद शुरू की जाएगी। दिसम्बर महीने की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इस यात्रा के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जाएगा। उस बैठक में नई प्रदेश प्रभारी कुमार शैलजा को शामिल होना है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471