छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: पूर्व सीएम रमन सिंह के पीए ओपी गुप्ता को भेजा गया जेल…16 तक न्यायिक रिमांड पर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निज सहायक रहे ओम प्रकाश गुप्ता को 16 जनवरी तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। रेप और पास्को एक्ट में आरोपी बनाए गए ओपी गुप्ता को पुलिस ने मेडिकल टेस्ट के बाद आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया।

उसे न्यायधीश कुमारी राधिका सैनी के कोर्ट में पेश किया गया। राजनांदगांव की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप के मामले में ओपी गुप्ता को बुधवार की देर रात को उनके निवास से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि पीडि़त लड़की के पिता ने उसे 2016 में रायपुर में पढऩे के लिए भेजा था। वह ओपी गुप्ता के घर में रहते हुए अपनी पढ़ाई कर रही थी।



पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि ओपी गुप्ता और उसकी पत्नी कमला गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। घर में अकेले होने का फायदा उठाकर उसने बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी ने नया रायपुर स्थित एक मकान और संतोषी नगर के एक मकान में बच्ची से रेप किया है। आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने ओपी गुप्ता को देर रात न्यू राजेन्द्र नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया है। बच्ची ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे घर में कामकाज भी बहुत करवाया जाता था तथा कमला गुप्ता उसे चिल्लाती भी थी। साथ ही पति-पत्नी दोनों उससे अपना मसाज करवाते थे। बताया गया कि ओपी गुप्ता बच्ची के साथ कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 11वीं तक अनाचार करता रहा और इसकी जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया करता था।


WP-GROUP

ओपी गुप्ता से भयभीत बच्ची इतने सालों तक चुप रही लेकिन इस बीच एक मानव समाज संस्था के जरिए उसने इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज करवाई है, जिसके बाद इस शर्मनाक कर देने वाली घटना का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि पीडि़त बच्ची की मदद करने वाली समाजिक संस्था द्वारा आज दोपहर बाद इस मामले में खुलासा कर सकते है। मेडिकल चेकअप के दौरान ओपी ओपी गुप्ता से पूछा गया कि आपको क्या फसाया गया है। गुप्ता ने कहा मुझे इस मामले में कुछ नहीं कहना है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ओपी गुप्ता से पूछताछ की। उसके बाद उसका पंडरी जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ओपी को 16 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में रखे जाने का आदेश दे दिया गया।



घर पर काम करती थी लड़की मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़त लड़की राजनांदगांव जिले के रहने वाली है और गरीब परिवार से तालुक रखती हंै। साल 2016 में लड़की और उसका पूरा परिवार ओपी गुप्ता के पास काम मांगने से सिलसिले में आया था। इस दौरान ओपी गुप्ता ने नाबालिग लड़की को अपने घर में रख लिया और परिवार से उसे पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने की बात कही।

रमन सिंह ने कहा…बिना तथ्यों के कुछ कहा जाना संभव नहीं है…

निज सचिव के गिरफ्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा है कि पुलिस से तथ्यों की जानकारी मांगी गई है। बिना तथ्यों के कुछ कहा जाना संभव नहीं है। राजनीतिक षडय़ंत्र होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के इसे राजनीतिक षड्यंत्र कहना उचित नहीं है। तथ्यों की जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी देखें : 

करीना कपूर खान ने कराया ऐसा फोटो शूट…उड़ रहा खूब मजाक…गायब हैं घुटने…परछाई खोल रही पोल…देखें PHOTO…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471