वायरल

रोज-रोज की प्रताडऩा से परेशान विवाहिता ने दोस्तों के साथ मिलकर काट डाला युवक का प्राइवेट पार्ट

मुंबई। मुंबई के डोंबिवली इलाके में एकतरफा प्यार के चलते युवक से परेशान होकर एक शादिशुदा महिला ने अपने दोस्तों की मदद से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। यह घटना डोंबिवली के नांदिवली इलाके की है। पुलिस ने महिला सहित दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घायल युवक का निजी हॉस्पिटल में इलाज शुरू है।


पुरानी डोंबिवली इलाके में रहनेवाले 30 वर्षीय युवक आरोपी विवाहित महिला से एकतरफा प्यार करता था। वह हमेशा महिला को परेशान किया करता था। युवक की रोज की प्रताडऩा से परेशान होकर दोस्तों की मदद से युवक को बेरहमी से पीटा और युवक का गुप्तांग काट दिया। इस मामले में मानपाडा पुलिस ने विवाहित महिला, प्रतीक कनोजिया और तेजस म्हात्रे को गिरफ्तार किया गया है।


मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक युवक रोजाना महिला को प्रपोज किया करता था। हमेशा महिला का पीछा किया करता था। जिससे महिला काफी परेशान हो गई थी। 15 दिनों पहले ही युवक ने महिला के पति को अपने दिल की बात बतायी थी। जिसके चलते पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ था।

यह भी देखे : मुंगेली विधायक मोहले और एक कांग्रेसी नेता के पेट्रोल पंप में लूट…बंदूक दिखाकर रुपये ले भागे आरोपी… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471