लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस का वादा अप्रैल फूल…झूठ बोलकर राजनीति करने का कांग्रेस का पुराना इतिहास…

रायपुर/बस्तर। पूर्व मंत्री व बस्तर लोकसभा चुनाव प्रभारी केदार कश्यप ने कांग्रेस पर हमला बोलाते हुए कहा है कि झूठ बोलकर राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी के वायदे अप्रेल फूल की तरह हैं, छत्तीसगढ़ के लाखों युवा बेरोजगारों, किसानों व गरीबों के साथ कांग्रेस प्रदेश सरकार छल कर रही है।
कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की सरकार विधानसभा चुनाव में किए गए वादों से मुकर गई। इतने दिनों बाद भी राज्य के लाखों बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल पाया है, जिसका ढिढोरा चुनाव में कांग्रेस ने पीटा था। प्रदेश के किसानों को संपूर्ण कर्ज माफी करने का झूठा वायदा भी जनता-जनार्दन के सामने उजागर हो गया है।
किसानों की कर्ज माफी का झूठा वायदा करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान के समर्थन मूल्य का भुगतान तक नहीं कर पा रही है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि गरीबों को छलने को काम कांग्रेस हमेशा करती आई है।
गरीबों को खाद्यान्न सुरक्षा देने का अभूतपूर्व कार्य पिछले 15 साल में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने किया था। प्रत्येक गरीब परिवार को न्यूनतम मूल्य पर अनाज उपलब्ध कराने की सुदृढ़ व्यवस्था डॉ. रमन सिंह की सरकार ने किया था। श्री कश्यप ने कांग्रेस के वायदे को अप्रैल फूल की उपमा देते हुए कहा कि झूठ की बदौलत बहुत दिनों तक काम नहीं चल पाएगा।
धीरे-धीरे प्रदेश की जनता कांग्रेस के झूठ को समझ रही है और इसका असर लोकसभा चुनाव में दिखेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मजबूत सरकार फिर से केन्द्र में बनेगाी और बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा एक बार फिर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी।
यह भी देखें :
दुर्ग भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने किया नामांकन दाखिल…दूसरा सेट 3 को करेंगे जमा…