राजेन्द्र जग्गी बने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल के आदेशानुसार आगामी आदेश तक राजेन्द्र जग्गी रायपुर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस व्यापर प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेंद्र जग्गी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है, वह कांग्रेस के विचारधारा के व्यक्ति रहे है, वह पिछले 30 सालों से व्यापारियों के लिए संघर्ष और उनके प्रति सहयोग का कार्य लगातार कर रहे है।
वे व्यापार क्षेत्र के सभी वर्गो को समाहित करते हुए एक पखवाड़े में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रस्तुत कर अनुमोदन प्राप्त करें। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष राहुल गांधी के भावना अनुरूप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी-संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे तथा प्रकोष्ठ की मासिक गतिविधियों से प्रदेश मुख्यालय को अवगत कराते रहे।