Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : माओवादियों ने DRG जवान को किया घायल, कांस्टेबल की हालत गंभीर…

बीजापुर : प्रदेश में नक्सलियों का उत्पाद जारी है। इस बार नक्सलियों ने DRG जवान पर हमला किया है। माओवादियों ने शनिवार को जवान के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे जवान बुरी तरह घायल हो गए है। फिलहाल घायल जवान का डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जिसकी स्थित गंभीर बनी हुई है। यह पूरा मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घायल जवान आशाराम कड़ती अपने घर मिरतुर गए हुए थे। नक्सलियों को खबर लगते ही जवान के घर पहुंच गए। जिसके बाद धरदार हथियार से सिर समेत शरीर के विभिन्न अंगों में वार किया।माओवादी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

फिर परिजनों और गांव वालों ने घायल को फौरन सबसे पहले नेलसनार अस्पताल लेकर आए।जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां जवान का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो जवान की स्थित बेहद गंभीर बनी हुई। फिलहाल इस वारदात के संबंध में कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई। जवान अभी राजनांदगांव जिले के DRG में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471