Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BREAKING: बीजापुर में मुठभेड़ जारी…दो नक्सली ढेर…हथियार बरामद…पामेड़ पुलिस और ग्रेहाउंड की संयुक्त कार्रवाई…

बीजापुर। पामेड़ पुलिस और ग्रेहाउंड की संयुक्त टीम ने रविवार को दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने दोनों नक्सलियों के शव के साथ हथियार भी बरामद किया है।



बीजापुर एसपी गोवर्धन ठाकुर ने बताया कि जिले के पामेड़ पुलिस और ग्रेहाउंड ने संयुक्त ऑपरेशन बीजापुर जिले में चलाया। टीम आज सुबह सर्चिंग पर निकली हुई थी। उसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गया।
WP-GROUP

पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस बीच जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिरा। घटना स्थल से पुलिस ने दोनों नक्सलियों के शव के साथ हथियार भी बरामद किया है। अभी भी पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चालू है।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING: ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट…तीन चर्च को बनाया निशाना…80 घायल

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471