क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

प्रोफेसर कॉलोनी में किराए के मकान में चल रहा था देह व्यपार का धंधा…ओडिशा की युवती सहित तीन गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी में एक और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। नगर के प्रोफेसर कॉलोनी के एक मकान में यह कारोबार चल रहा था। पुलिस ने बीती रात वहां छापा मारकर ओडिशा की युवती, एक महिला और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। मकान से तीनों के मोबाइल सहिंत संदिग्ध सामान भी मिले हैं। पकड़ी गई महिला को कुछ महीना पहले सड्डू में भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी में काफी दिनों से देह व्यपार की शिकायत मिल रही थी। एक मकान में कुछ महीने से संदिग्ध गतिविधियां चल रहा है। रात में वहां लड़कों का आना-जाना लगा रहता था। जिसकी शिकायत कॉलोनीवासियों ने की थी। कल रात एक सिपाही को वहां ग्राहक बनाकर भेजा गया था।

संजय नगर निवासी फारुख खान ने प्रोफेसर कॉलोनी में मकान किराए पर ले रखा था। वह वहां सेक्स रैकेट चलाता था। इसमें संतोषी नगर निवासी एक महिला और ओडिशा की एक युवती को बुलाकर देह व्यापार करा रहा था। ओडिशा की लड़की 10-12 दिनों से यहां आई है। आरोपी वाट्सएप पर फोटो भेजकर सौदा करता था। रात में कार में भी लोग आते थे।



पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिला की कई बार शिकायतें आ चुकी है। वह विधानसभा में भी रैकेट चला रही थी। वहां भी उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी। टिकरापारा इलाके में भी उसकी शिकायतें थी। पुलिस को जब भनक लगी तो वहां से भी भाग निकली और प्रोफेसर कॉलोनी में रहने लगी।

पुलिस ने बताया कि फारुख लंबे समय से सेक्स रैकेट चला रहा है। वह दूसरे राज्यों से लड़की बुलाकर सेक्स रैकेट चलाता था। वह लड़कियों को 10-15 दिनों के पैकेज पर बुलाता था। उसके रहने के लिए अलग से किराए का मकान लेता था। उसी मकान के एक हिस्से में देह व्यापार का कारोबार करता था। वह रायपुर के अलग-अलग कॉलोनियों में किराए से मकान लेते थे और घंधा करते थे। एक-दो माह में मकान बदल देता था।

यह भी देखें : होटल में 62 साल के बुजुर्ग ने 16 साल की बच्ची से किया रेप…CCTV फुटेज से पकड़ाया आरोपी… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471