देश -विदेशसियासतस्लाइडर

 लोकसभा के आखिरी दिन बोले PM मोदी…यहां मुझे गले मिलने में और गले पडऩे में अंतर चला…

नई दिल्ली। बुधवार को 16वीं लोकसभा का आखिरी दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना भाषण दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि तीन दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी और आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस गोत्र की नहीं है, ऐसे सरकार बनी है। बिना कांग्रेस गोत्र वाली मिलीजुली सरकार अटल जी की थी और अब पूर्ण बहुमत वाली सरकार 2014 में बनी।



देश तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है और उसका नीति निर्धारण भी इस सदन से हुआ है जो सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी के लिए गौरव की बात है। वर्तमान लोकसभा के कार्यकाल में भारत छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भारत डिजिटल वर्ल्ड में जगह बना चुका है। भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था। आज भारत को गंभीरता से सुना जाता है। उन्होंने कहा कि मैं आज अपनी उपलब्धियां गिनाने नहीं आया हूं।

मैंने पूरी निष्ठा से अपना काम किया। उन्होंने कहा कि स्पीकर ने मूल्यों के आधार पर फैसले लिए। भारत में पहली बार सबसे ज्यादा महिला सांसद बनीं। आज देश में 44 महिला सांसद हैं। सोलहवीं लोकसभा पर हम इस बात के लिए भी गर्व करेंगे कि सबसे ज्यादा महिला सांसद सदन में चुनकर आईं।

यह भी देखें : 

भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक बने शिवरतन शर्मा…उपनेता बने भीमा मंडावी…देखें सूची…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471