क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

चमत्कारी सिक्क़े की मदद से लोगों को अमीर बनाने का दिया झांसा… 5 आरोपी गिरफ्तार…

महासमुंद: महासमुंद जिले में पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफ ाश किया है। गिरोह चमत्कारी सिक्क़े की मदद से लोगों को अमीर बनाने का प्रलोभन तथा हनुमान छाप सिक्के से रुपए झरन कराने का झांसा दिया। शिकायत खल्लारी थाने में की गई थी। जिसके के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपियों के कब्जे से दो नग ईस्ट इंडिया कंपनी के हनुमान छाप सिक्के, एक कार, दो मोटर साइकिल और पांच मोबाइल जब्त किया गया है। इम्लीभाठा महासमुंद निवासी इरफानखान 30 वर्ष पिता रफिउल्ला खान की शिकायत दर्ज करायी थी। एसपी दिब्ययांग पटेल ने पूरे मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि चमत्कारी सिक्के से ठगने की शिकायत मिली थी। इस आधार पर साइबर सेल और खल्लारी पुलिस की एक टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने खल्लारी के पचेड़ा के पास आरोपियों को धर दबोचा। आरोपी हनुमान छाप सिक्का में चावल व ब्लेड चिपकने का झांसा देते थे तथा सिक्के से रुपए झरन का लालच दिया था।

पकड़े गए आरोपियों के नाम सुरेशन दरिया, विष्णु चंद्राकार, टीकम सिंह ठाकुर, जितेंद्र पाल, वेदराम गायकवाड़ हैं. सभी आरोपी ओडि़शा, रायपुर, महासमुंद और तेंदुकोना के रहने वाले हैं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471