छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

(बड़ी खबर) योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में डॉ. रमन सिंह 23 को करेंगे अपना नामांकन दाखिल

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नामांकन रैली में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। बताया जाता है कि 23 अक्टूबर को डॉ. सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का नाम राजनांदगांव विधानसभा सीट के लिए फाइनल किया गया है।

प्रथम चरण के चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में 23 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं। डा. सिंह के नामांकन पत्र जमा करने के दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेेंगे।



इसके लिए वे 23 तारीख को सुबह राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे राजनांदगांव के लिए रवाना हो जाएंगे और नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के 90 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम तय हो चुका है।

राज्य में सत्तासीन भाजपा ने अपनी वापसी के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है, इसी कड़ी में केन्द्रीय नेताओं के साथ ही अन्य बड़े नेताओं का प्रदेश दौरा शुरू हो गया है। भाजपा ने 90 में से 77 सीटों पर पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

यह भी देखें : राजनांदगाव, अंतागढ़ और दंतेवाड़ा से दो-दो, खैरागढ़, डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव से एक-एक उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन 

Back to top button
close