छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

CM भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई… कहा- आशा है आपके नेतृत्व में BJP विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाएगी…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को तीसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। बधाई देते हुए भूपेश बघेल ने कहा है कि आशा है कि आपके नेतृत्व में भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। बता दें कि विष्णुदेव साय तीसरी बार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता विष्णुदेव साय को बधाई देता हूं। आशा करता हूं कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए।



बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय तीसरी बार छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनके नाम को लेकर सहमति बनी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने आज उनके नाम की घोषणा की। पूर्व सांसद साय को केंद्रीय संगठन और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का करीबी माना जाता है। उनकी पसंद के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगी है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471