देश -विदेश
फेसबुक ने डिलीट किया हिंदु वार्ता का पेज, मुस्लिम लड़कों को खोजने और शिकार करने बात

सोशल मीडिया लोगों को जोडऩे का जितना अच्छा माध्यम है उतना ही इसका दुरुपयोग समाज को बांटने के लिए भी हो रहा खासकर फेसबुक का फेसबुक पर ऐसे अनगिनत पेज मौजूद हैं, जिनके जरिए किसी खास धर्म या संप्रदाय को टारगेट किया जाता है। ऐसा ही एक पेज है हिंदुत्व वार्ता इस पेज पर 102 हिंदू लड़कियों और उनके कथित मुस्लिम प्रेमियों की लिस्ट डाली गई है। नफरत फैलाने वाले इस पेज को फेसबुक ने डिलीट कर दिया है। इस पेज पर हिंदुओं से इन मुस्लिम लड़कों को खोजने और उनका शिकार करने को कहा गया था, जो कथित तौर पर हिंदू लड़कियों के साथ प्रेम संबंध में हैं। सोशल मीडिया पर इस पेज के खिलाफ आक्रोश दिखा, जिसके बाद फेसबुक ने इस पेज को डिलीट कर दिया है।